astroradiance.com
Menu
  • Blog
  • About Us
  • Contact Us
  • Stotra/ Stuti
  • Astrology Hindi
  • Terms of Service
  • Services Offered
  • Consultation
Menu
Dashmansh Kundali

Dashmansh Kundali (D-10 Chart)- दशमांश कुंडली

Posted on June 8, 2023February 21, 2024 by santwana

Dashmansh Kundali

दशमांश कुंडली जातक की जन्म कुंडली के दशम भाव का विस्तार होता है। इसके द्वारा किसी जातक के कर्मों और करियर का निर्धारण किया जा सकता है। इस कुंडली का प्रयोग जातक की सामाजिक स्थिति, सम्पन्नता, शक्ति आदि जानने के लिए किया जाता है। 

विषय सूचि
  1. Dashmansh Kundali Kaise Banayen
    • Dashmansh Kundali Banane Ka Niyam-दशमांश कुंडली बनाने का नियम 
    • Dashmansh Kundali Udaharan-दशमांश कुंडली बनाने का उदहारण 
  2. D-10 Chart ke Karak Grah-दशमांश कुंडली के कारक ग्रह 
    • Surya-सूर्य 
    • Budh-बुध 
    • Brihaspati-बृहस्पति 
    • Shani-शनि 
  3. दशमांश कुंडली कैसे देखें 
    • जन्म कुंडली 
      • लग्न और लग्नेश 
      • दशम भाव और दशमेश 
    • दशमांश कुंडली 
      • लग्न और लग्नेश 
      • दशम भाव और दशमेश 
  4. Reference Books-संदर्भ पुस्तकें

Dashmansh Kundali Kaise Banayen

दशमांश कुंडली बनाने के लिए  एक राशि के 30° को 3° के 10 बराबर भागों में बाँटते है तो इन भागों से दशमांश कुंडली का निर्माण होता है। 

1 दशांश =एक राशि का दसवां भाग = 30°/10 = 3°

Dashmansh Kundali
Dashmansh Kundali

Dashmansh Kundali Banane Ka Niyam-दशमांश कुंडली बनाने का नियम 

सबसे पहले ग्रह किस दशमांश में गया है यह ज्ञात करते है।

यदि विषम राशि में ग्रह स्थित हो तो उसी राशि से गणना प्रारम्भ करते हैं जबकि यदि सम राशि में ग्रह स्थित हो तो जिस राशि में ग्रह स्थित हो तो उससे नवम राशि से गणना प्रारम्भ करते हैं। 

इसका तात्पर्य है कि यदि ग्रह मेष, मिथुन, सिंह, तुला, धनु या कुम्भ राशि में स्थित होगा तो गणना उसी राशि से शुरु करेंगे और यदि कोई ग्रह वृषभ, कर्क, कन्या, वृश्चिक, मकर या मीन राशि में होगा तो गणना उससे नवम राशि से शुरु करेंगे। 

विषम राशि में उसी राशि से ग्रह जिस दशमांश में गया हो उतनी राशि आगे गिनने पर दशमांश कुंडली में ग्रह की स्थिति पता चलेगी। सम राशि में ग्रह जिस राशि में हो उससे नवम राशि से ग्रह जिस दशमांश में गया हो उतनी राशि और आगे ग्रह स्थित होगा।

Dashmansh Kundali Udaharan-दशमांश कुंडली बनाने का उदहारण 

हम दशमांश कुंडली बनाने के लिए निम्न कर्क लग्न की कुंडली को लेंगे। 

Dashmansh Kundali Example
Dashmansh Kundali Example

सर्वप्रथम हमे दशमांश कुंडली का लग्न निकालना है। जन्म कुंडली 27°1′ कर्क लग्न की है जो कि एक सम राशि है। अतः हम गणना कर्क राशि से नवम राशि से शुरु करेंगे। कर्क से नवम में मीन राशि आएगी तथा यहाँ से हमें 10 राशि और आगे बढ़ना है क्योंकि लग्न दसवें दशमांश में है। अतः मीन से दसवीं राशि धनु होगी इसलिए दशमांश कुंडली का लग्न धनु राशि का होगा। 

इसी प्रकार से हम अन्य ग्रहों की दशमांश कुंडली में स्थिति ज्ञात करेंगे। 

सूर्य सूर्य मीन राशि में 26° का है। मीन राशि सम राशि है। अतः गणना मीन से नवीं राशि से होगी। मीन से नवम में वृश्चिक राशि आएगी। क्योंकि सूर्य नवें दशमांश में गया है अतः वृश्चिक से नवीं राशि में सूर्य स्थित होगा। अतः सूर्य कर्क राशि में होगा। 

चंद्र चंद्र धनु राशि में 20°2’ का है। धनु राशि विषम राशि है। अतः गणना धनु राशि से ही शुरु होगी। चंद्र सातवें दशमांश में गया है। अतः चंद्र मिथुन राशि में होगा।

मंगल मंगल मकर राशि में 7°57’ का है। मकर राशि सम राशि है। अतः गणना मकर से नवीं राशि से होगी। मकर से नवम में कन्या राशि आएगी। क्योंकि मंगल तीसरे दशमांश में गया है अतः कन्या से तीसरी राशि में मंगल स्थित होगा। अतः मंगल वृश्चिक राशि में होगा।  

बुध बुध मीन राशि में 14°23’ का है। मीन राशि सम राशि है। अतः गणना मीन से नवीं राशि से होगी। मीन से नवम में वृश्चिक राशि आएगी। क्योंकि बुध पांचवें दशमांश में गया है अतः वृश्चिक से पंचम राशि में बुध स्थित होगा। अतः बुध मीन राशि में होगा। 

बृहस्पति  बृहस्पति मेष राशि में 13°23’ का है। मेष राशि विषम राशि है। अतः गणना मेष  राशि से ही शुरु होगी। बृहस्पति पांचवें दशमांश में गया है। अतः बृहस्पति सिंह राशि में होगा।

शुक्र शुक्र वृषभ राशि में 11°41’ का है।वृषभ राशि सम राशि है। अतः गणना वृषभ से नवीं राशि से होगी। वृषभ से नवम में मकर राशि आएगी। क्योंकि शुक्र चौथे  दशमांश में गया है अतः मकर से चतुर्थ  राशि में शुक्र स्थित होगा। अतः शुक्र मेष राशि में होगा। 

शनि शनि धनु राशि में 8°51’ का है।धनु राशि विषम राशि है। अतः गणना धनु राशि से ही शुरु होगी। शनि तीसरे दशमांश में गया है। अतः शनि कुम्भ राशि में होगा।

राहु राहु कुम्भ राशि में 28°12’ का है। कुम्भ राशि विषम राशि है। अतः गणना कुम्भ राशि से ही शुरु होगी। राहु दसवें दशमांश में गया है। अतः राहु वृश्चिक राशि में होगा।

केतु केतु सिंह राशि में 28°12’ का है। सिंह राशि विषम राशि है। अतः गणना सिंह राशि से ही शुरु होगी। केतु दसवें दशमांश में गया है। अतः केतु वृषभ राशि में होगा।

षोडश वर्ग कुंडली
द्रेष्काण कुंडली को जाने
नवमांश कुंडली कैसे बनाएं

D-10 Chart ke Karak Grah-दशमांश कुंडली के कारक ग्रह 

हम जानते है कि जन्म कुंडली में दशम भाव के कारक ग्रह सूर्य, बुध, बृहस्पति और शनि होते है। दशमांश कुंडली में भी यह ग्रह कारक होते है। इन ग्रहों के द्वारा हमे निम्न चीजों की जानकारी हो सकती है 

Surya-सूर्य 

सूर्य शक्ति, पद, प्रतिष्ठा और अधिकार का स्वामी होता है। यह नेतृत्व क्षमता भी देता है। सूर्य के द्वारा राजनैतिक क्षेत्र में करियर को भी देखा जाता है। 

Budh-बुध 

बुध ग्रह किसी जातक की बुद्धिमता, तार्किक शक्ति और संवाद कौशल को दर्शाता है। व्यापार करने के लिए बुध ग्रह का अच्छा होना आवश्यक है। इसके अतिरिक्त यह गणित ,बैंकिंग आदि में करियर को भी दर्शाता है। 

Brihaspati-बृहस्पति 

बृहस्पति ग्रह ज्ञान का कारक ग्रह है। यह किसी व्यक्ति की सलाह देने की क्षमता को भी दर्शाता है। अच्छे बृहस्पति वाले जातक अच्छे सलाहकार हो सकते हैं। 

Shani-शनि 

शनि दशम भाव का नैसर्गिक कारक है। शनि ग्रह हमारे हर प्रकार के कर्म और कठिन परिश्रम का कारक ग्रह है। 

दशमांश कुंडली कैसे देखें 

जैसा कि हम जानते हैं कि दशमांश कुंडली का प्रयोग मुख्यतः जातक के कार्यक्षेत्र के निर्धारण हेतु किया जाता है। दशमांश कुंडली का  प्रयोग जन्म कुंडली के साथ किया जाना चाहिए। तात्पर्य यह कि दशमांश कुंडली को जन्म कुंडली के साथ सहायक कुंडली की तरह प्रयोग करना चाहिए। दशमांश कुंडली हमें जातक के कर्म और कार्यक्षेत्र में विषय और विस्तृत जानकारी देती है। हमें दशमांश कुंडली देखते समय निम्न बिंदुओं को देखना चाहिए –

जन्म कुंडली 

लग्न और लग्नेश 

लग्न किसी भी कुंडली का सर्वाधिक महत्वपूर्ण भाव होता है। यह जातक के रंग-रूप,स्वास्थ्य ,जातक के जीवन और व्यवहार आदि को दर्शाता है। लग्न के स्वामी को लग्नेश कहते हैं। यह हम स्वयं होते हैं।  किसी भी कार्य को करने के लिए जातक के लग्न और लग्नेश का मजबूत होना आवश्यक है। यदि जातक के लग्न पर अशुभ ग्रहों का प्रभाव हो तो जातक को जीवन में कष्ट और संघर्ष का सामना करना पड़ता है। लग्नेश के कमजोर होने पर जातक प्रयत्न कम करता है वहीं बली लग्नेश जातक को जुझारू बनाता है। 

दशम भाव और दशमेश 

हम जानते हैं कि किसी जातक की कुंडली में दशम भाव कर्म का होता है। दशम भाव और दशमेश की स्थिति जातक के कार्यक्षेत्र के विषय में बताती है। हमें यह देखना चाहिए कि दशम भाव और दशमेश पर किन ग्रहों का प्रभाव है। 

दशमांश कुंडली 

लग्न और लग्नेश 

दशमांश कुंडली में भी हमें लग्न और लग्नेश को अवश्य देखना चाहिए। दशमांश कुंडली का लग्न या दर्शाता है कि जातक अपने कर्मों और कार्यक्षेत्र के प्रति कितना ईमानदार है। 

दशम भाव और दशमेश 

दशमांश कुंडली का दशम भाव और दशमेश जातक के कार्यक्षेत्र के विषय और विस्तृत जानकारी देते हैं। दशम भाव पर जिन ग्रहों का प्रभाव होता है उसके अनुसार जातक का कार्यक्षेत्र होता है। 

Brihat Parashara Hora Shastra (set of 2 vols.) - Hindi - Dr. Suresh Chandra Mishra / Brihat Parashara Hora Shashtra /Brihat Parashar Hora Shastra /BPHS
Brihat Parashara Hora Shastra (set of 2 vols.) – Hindi – Dr. Suresh Chandra Mishra / Brihat Parashara Hora Shashtra /Brihat Parashar Hora Shastra /BPHS
Phaldeepika (Bhavartha Bodhini) Paperback [Paperback] Gopesh Kumar Ojha
Phaldeepika (Bhavartha Bodhini) Paperback [Paperback] Gopesh Kumar Ojha
Splendour of Vargas: Most Influential Divisional Charts
Splendour of Vargas: Most Influential Divisional Charts

Reference Books-संदर्भ पुस्तकें

  • Brihat Parashara Hora Shastra –बृहत पराशर होराशास्त्र
  • Phaldeepika (Bhavartha Bodhini)–फलदीपिका
  • Splendor of Vargas by Justice S N Kapoor
  • Saravali–सारावली

Category: Astrology Hindi

18 thoughts on “Dashmansh Kundali (D-10 Chart)- दशमांश कुंडली”

  1. नितीन says:
    August 22, 2023 at 10:45 am

    मेरे दशमांश कुण्डली के दशम भाव में सूर्य धनू राशि में स्थित है । सरकारी पद प्राप्ती की संभावना कितनी है?

    Reply
    1. santwana says:
      August 22, 2023 at 2:20 pm

      नितिन जी केवल एक ग्रह की स्थिति को देखकर प्रेडिक्शन नहीं किया जा सकता। दशमांश कुंडली को जन्म कुंडली की सहायक चार्ट के तौर पर प्रयोग करना चाहिए। पहले डी-1 चार्ट का विश्लेषण करें तत्पश्चात डी-10 का। पर यदि आपके दशम भाव में सूर्य है तो कार्यक्षेत्र में सरकार का या पिता का सहयोग मिल सकता है। राजनीति, प्रसिद्धि और स्टेटस के लिए अच्छा है। यदि आप हमारे द्वारा अपनी जन्म पत्रिका का विश्लेषण कराना चाहते हैं तो आप हमारा कंसलटेशन फॉर्म भर सकते हैं।

      Reply
      1. Pankaj Kumar Mishra says:
        December 3, 2023 at 1:56 am

        मेरे दशमांश कुण्डली के दशम भाव में सूर्य स्वराशि का स्थित है
        क्या परिणाम होंगे
        कृपया बतायें

        Reply
        1. Deepansu says:
          April 12, 2024 at 2:33 am

          Mere bete ka dashansh dhanu lagan ka h usme guru 9 bhav m h or Surya 5 bhav m h or budh sukr 10 bhav m h guru ketu ki yuti h 9 bhav m eski govt job kiya hogi

          Reply
          1. santwana says:
            April 13, 2024 at 3:23 am

            please mention details about D1 chart

  2. Yogini says:
    August 26, 2023 at 12:54 pm

    Mere dashmansh kundli 5lagna ki h Surya 8stham h Shani dashm me h,guru Mangal ki yuti 4th house m h,shukra budh 6th house m h,or Chandra ketu 5th house m or rahu 11th house m h…to batao Mera carrier kesa h?

    Reply
    1. santwana says:
      August 27, 2023 at 6:57 am

      Your horoscope is good for research and occult science. If you want analysis of your horoscope please fill our consultation form.

      Reply
  3. Rahul says:
    August 27, 2023 at 1:02 am

    What is the reason for starting of counting from 9th for even sign and from the sign itself for odd signs?

    Reply
    1. santwana says:
      September 5, 2023 at 1:52 pm

      Its method of calculation as per classics

      Reply
  4. Chandrakant says:
    September 6, 2023 at 10:06 pm

    Mera dashmansh kumbh lagan hai lagnesh shani and tenth lord mangal conjunction in second house me aur tenth house per budh hai jis per surya ki drishti hai muje kis field me mehant kar chahiye aur lagan per guru ki drishti hai aur ninth ketu ki drishti lagan per hai

    Reply
    1. santwana says:
      September 11, 2023 at 5:17 am

      I think job related to taxation, manufacturing and production, education, research will be good. But cant tell much without full horosope analysis.

      Reply
  5. sameer nigam says:
    November 9, 2023 at 3:33 am

    mere bete ki lagna kundli me lagn me meen rashi hi aur uska swami jupiter dwadash bhav me hi dashm bhav me dhanu rashi me rahu hi wahi dashmansh kundli me lagn kumbh rashi hi aur uska swami shani dashm bhav me scorpio rashi me hi aur uske sath mars aur jupiter bhi baithe hi to iska kya faladesh hoga pls bataye

    Reply
  6. Saurabh yadav says:
    November 24, 2023 at 3:50 am

    My dashmesh lagna is Saturn and Buddha …and 8 th house is sun and ketu my father doesn’t support me in my work

    Reply
  7. दिनेश अग्गरवाल says:
    December 22, 2023 at 8:27 am

    मेरा धनु लगन है 10 भाव म सूर्य बुद्ध की युति है जी गुरु 6 भाव मे है जी वकरी होकर किया लाभ मिलेगा

    Reply
  8. Rahul says:
    March 23, 2024 at 8:33 pm

    Mera dashmansh scorpio lagna ki hai , aur lagna me hi surya hai , mera d1 makar lagna ka hai aur shukra 10th house me hai D1 ke , 24 july 2024 se shukra mahadasha shuru hogi , dashamsnh me shukra 4tth house me hai , kyq mujhe government job mil sakti hai , ya nahi , ya fir kis field me mujhe success milega

    Reply
    1. santwana says:
      March 31, 2024 at 3:19 am

      gov job mil sakti hai. Apko gov job ke liye try karna chahiye. 2025 me acche chance hai agar ap try karte hai

      Reply
  9. sameer nigam says:
    April 19, 2024 at 5:10 am

    mere son ki dashmansh kundli me dasham bhav ka swami mars apni rashi me vrishchik me baitha hi kumbh lagn ki dashmansh kundli hi aur saturn bhi dasham bhav me mars ke sath baitha hi aur sath hi jupiter bhi baithe hi jo ki lagna kundli jo ki mean lagn ki hi to mere bete ka future ya carrier kis field me aap banta dekh rahe hi pls bataye

    Reply
  10. दिनेश गर्ग says:
    May 2, 2024 at 3:51 am

    मेरा धनु लग्न की कुंडली है और मेरी दसमांश कुंडली के लगन मीन लग्न है उसका स्वामी भी लगन में ही है किया मतलब होगा g

    Reply

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Me

Santwana

Raksha Bandhan Quotes For Brothers And Sisters​

Moon in Vedic Astrology: Impact and Interpretations

Moon in Vedic Astrology: Impact and Interpretations

Radha Ji Ke 16 Naam Hindi Arth Sahit

Radha Ji Ke 16 Naam Hindi Arth Sahit

Ashwani Nakshatra: A Guide to Its Personality Traits and Career Pathways

Ashwani Nakshatra: A Guide to Its Personality Traits and Career Pathways

Decoding Planetary Strength: Vimshopaka Bala

Decoding Planetary Strength: Vimshopaka Bala

  • Aarti
  • Astrology English
  • Astrology Hindi
  • English Articles
  • Festival
  • Quotes
  • Sprituality English
  • Sprituality Hindi
  • Stotra/ Stuti
  • Vrat/Pauranik Katha

Disclaimer

astroradiance.com is a participant in the Amazon Services LLC Associates Program, an affiliate advertising program designed to provide a means for website owners to earn advertising fees by advertising and linking to Amazon.

Read our Privacy & Cookie Policy

  • Our Services
  • Privacy Policy
  • Refund & Cancellation Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer
  • Home
  • Blog
  • About Us
  • Contact Us
  • Donate Us
© 2025 astroradiance.com | Powered by Minimalist Blog WordPress Theme