astroradiance.com
Menu
  • Blog
  • About Us
  • Contact Us
  • Stotra/ Stuti
  • Astrology Hindi
  • Terms of Service
  • Services Offered
  • Consultation
Menu
Sapno Ka Arth

विभिन्न सपनों का अर्थ-Sapno Ka Arth

Posted on September 26, 2023October 17, 2023 by santwana

सपने छवियों, विचारों, भावनाओं और संवेदनाओं का एक क्रम है जो हमारे मन के सोते वक्त बनाता है। यह प्रक्रिया मन में अनैच्छिक रूप से होती है। मनुष्य प्रति रात लगभग दो घंटे स्वप्न देखने में व्यतीत करता है, और प्रत्येक स्वप्न लगभग 5 से 20 मिनट तक रहता है।सपने(Sapno Ka Arth) मनोरंजनक, मजेदार, रोमांटिक, चिंताजनक और कभी-कभी अद्भुत हो सकते हैं।

जब भी हम कोई ख़ास स्वप्न देखते हैं तो हमारे मन में यह विचार उत्पन्न होते हैं कि ये स्वप्न(sapno ka arth) क्यों आया। सपनों का हमारे स्वास्थ्य से सीधा संबंध होता है। दिन भर में किये गए क्रिया कलाप भी हमारे सपनों को प्रभावित करते हैं। इस लेख के माध्यम से हम विभिन्न सपनों का अर्थ (sapno ka arth)जानने का प्रयास करेंगे।

Vibhinn Sapno Ka Arth-सपनों का अर्थ

  • आंधी तूफान या वायु /आकाश का स्वप्न यह दर्शाता है की शरीर की वायु कुपित है। सपने खुद को किसी आंधी या तूफान में फंसा हुआ देखें, हवा में झूलती हुई चीजें देखें तो यह शरीर की वात बिगड़ी होने की निशानी है।
    पानी झरना या नदी या जल सम्बंधित स्वप्न दिखे तो कफ तत्व गड़बड़ हो सकता है।आग, ज्वालामुखी या सूर्य का सपना देखना इस बात का द्योतक है कि आपका पित्त बिगड़ा हुआ है
  • सपने में अपने आपको ऊंचाई से गिरता देखना दुर्भाग्य की निशानी है। धन का नुकसान या मानहानि हो सकती है। ऊपर से गिरना कफ नाड़ी के कुपित होने का भी संकेत है। अतः कफ सम्बन्धी रोगों के प्रति सतर्क रहें। 
  • यदि सपने हम किसी रोते हुए व्यक्ति को चुप करा रहें हो तो यह अच्छा संकेत होता है। इसका अर्थ के निकट भविष्य में हमें उन्नति या कोई पुरस्कार मिलने वाला है। 
  • स्वयं को मरा हुआ देखना अच्छी निशानी है। यह जीवन में परिवर्तन को दर्शाता है। यदि यह सपना कई बार आये तो आपको अध्यात्म से जुड़ने की जरुरत है। 
  • सपने में लाल रंग दिखाई देना बहुत शुभ नहीं माना जाता है। यदि आपको किसी भी रूप में सपने में लाल रंग बार-बार दिखाई दे तो अपने इष्ट की आराधना करें या महमृत्युञ्जय मन्त्र का जप करें। यह दुर्घटना का सूचक होता है। 
  • यदि किसी पुरुष को सपने में बार-बार कोई स्त्री दिखाई दे तो यह ख़राब स्वास्थ्य और मानहानि का सूचक होता है। यदि पुरुष सपने में किसी स्त्री के साथ कहीं जाए तो यह मन की कमजोरी का संकेत होता है। ऐसा व्यक्ति अकेलेपन का शिकार होता है। 
  • यदि किसी स्त्री को पुरुष का स्वप्न बार-बार आए तो यह थकान और दुःखी होने का संकेत है। यह सेहत की खराबी की निशानी है। 
  • यदि हमें ऊपर से गिरने का स्वपन आए जैसे -छत से या पहाड़ से गिंरना। तो यह दुर्भाग्य का सूचक है। यह धन हानि का भी संकेत देता है। अपने इष्ट का ध्यान करें। ऊपर से गिरना कफ प्रकृति का सूचक होता है। 
  • यदि स्वप्न में बार-बार स्वयं बीमार देखें तो रक्त सम्बन्धी बीमारी हो सकती है। तुलसी का प्रयोग शुरू करें। 
  • सपने में यदि ऐसा लगे कि कोई गला दबा रहा है तो आपको सांस सम्बन्धी समस्या हो सकती है। 
  • सपने में अपनी हत्या देखना मोटापा सम्बंधित बीमारी, व्यापार में घाटा, प्रतिष्ठा में कमी का संकेत है। ऐसे में इष्ट की उपासना प्रारम्भ करें। 
  • यदि सपने में अपनी मृत्यु देखें तो इष्ट की उपासना करें। साथ यदि जन्मकुंडली में राहु के बुरे प्रभाव दृष्टिगत हो रहे हों तो सूर्य पूजा करें, सूर्य को अर्घ्य दें, कागजों का ध्यान रखें और दस्तखत ध्यान से करें। 
  • सपने में मृत व्यक्तियों का दिखना अच्छा संकेत है। यह किसी अनिष्ट से बचने का संकेत है। यह घर में किसी के स्वास्थ्य या अन्य परेशानियों के प्रति आगाह करता है। 
  • सपने में शव को देखना अच्छा संकेत नहीं है। इसका अर्थ है की आपकी मेहनत बेकार हो सकती है। यदि ऐसा स्वप्न आए तो अपनी कुंडली के भाग्य के स्वामी के उपाय करें। 
  • सपने में बार-बार बच्चा देखना शुभ संकेत है। यह परिवार में वृद्धि का संकेत है। यदि किसी महिला को सपने में बच्चा दिखे तो परिवार में नया सदस्य आने का संकेत है। 
  • सपने में इष्ट को देखना तो जन्म सफल होगा। यह बहुत अच्छा संकेत है। 
  • सपने में गुरु को देखना बहुत शुभ होता है। 
  • यदि सपने में शिक्षक डांटें तो यह सफलता की निशानी है। 
  • सपने में पूजा पाठ करना, या होते हुए देखना बहुत शुभ होता है। समस्याओं का अंत होने वाला है। 
https://astroradiance.com/sapne-kya-hote-hai/
Category: Sprituality Hindi

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Me

Santwana

Raksha Bandhan Quotes For Brothers And Sisters​

Moon in Vedic Astrology: Impact and Interpretations

Moon in Vedic Astrology: Impact and Interpretations

Radha Ji Ke 16 Naam Hindi Arth Sahit

Radha Ji Ke 16 Naam Hindi Arth Sahit

Ashwani Nakshatra: A Guide to Its Personality Traits and Career Pathways

Ashwani Nakshatra: A Guide to Its Personality Traits and Career Pathways

Decoding Planetary Strength: Vimshopaka Bala

Decoding Planetary Strength: Vimshopaka Bala

  • Aarti
  • Astrology English
  • Astrology Hindi
  • English Articles
  • Festival
  • Quotes
  • Sprituality English
  • Sprituality Hindi
  • Stotra/ Stuti
  • Vrat/Pauranik Katha

Disclaimer

astroradiance.com is a participant in the Amazon Services LLC Associates Program, an affiliate advertising program designed to provide a means for website owners to earn advertising fees by advertising and linking to Amazon.

Read our Privacy & Cookie Policy

  • Our Services
  • Privacy Policy
  • Refund & Cancellation Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer
  • Home
  • Blog
  • About Us
  • Contact Us
  • Donate Us
© 2025 astroradiance.com | Powered by Minimalist Blog WordPress Theme